मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 10, 2025 8:58 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए भारतीय वंशियों के विशिष्ट सदस्यों को प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि प्रवासी भारतीय वैश्विक समुदाय के सामने भारत की सही तस्वीर पेश करते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय प्रवासियों ने चिकित्सा और प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राष्ट्रपति आज दोपहर भुवनेश्वर के जनता मैदान में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन से पहले विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए भारतीय प्रवासियों के प्रतिष्ठित सदस्यों को प्रवासी भारतीय सम्मान भी प्रदान किया।।

 

केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर, जोएल ओराम, धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के राज्‍यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी और अनेक गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित थे। इससे पहले राष्‍ट्रपति ने हाथ से बुनी हुई साड़ियों, महीन कारीगरी और अन्य पारंपरिक उत्कृष्ट कलाओं का प्रदर्शन करने वाले ओडिशा मंडप सहित विभिन्‍न मंडपों का दौरा किया। इन मंडपों का उद्देश्य विश्‍व के दर्शकों के समक्ष ओडिशा की समृद्ध संस्‍कृति का उत्‍सव मनाना और अपने कलाकारों तथा शिल्‍पकारों को प्रोत्‍साहित करना है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला