18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझान के अनुसार एनडीए 97 सीटें जीत चुका है, जबकि 194 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। इसके विपरीत इंडी गठबंधन ने अब तक 48 सीटों पर जीत दर्ज की है और 183 सीटों पर आगे है। प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री और वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के अजय राय को डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया। गांधीनगर से केन्द्रीय मंत्री अमित शाह सात लाख चौवालीस हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की। वहीं केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपने-अपने लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। इनके अलावा मध्य प्रदेश में विदिशा से भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान आठ लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की।
Site Admin | जून 4, 2024 9:27 अपराह्न
18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी
 
						 
									 
									 
									 
									 
									