दक्षिण कोरिया का एक विमान आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 179 लोग मारे गए। विमान जेजू एयर फ्लाइट में 181 लोग सवार थे। मृतकों में 175 यात्री और चालक दल के चार सदस्य शामिल हैं। चालक दल के दो सदस्यों को बचा लिया गया है। यह दुर्घटना मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह उस समय हुई जब बोइंग 737-800 विमान उतर रहा था।
दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई-सांग-मोक ने विमान दुर्घटना पर चार जनवरी तक राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
#SouthKorea का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 179 लोग मारे गए। विमान #JejuAir फ्लाइट में 181 लोग सवार थे।
मृतकों में 175 यात्री और चालक दल के चार सदस्य शामिल हैं। चालक दल के दो सदस्यों को बचा लिया गया है। pic.twitter.com/oYmlTYupJI
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) December 29, 2024
कोरिया में भारत के राजदूत अमित कुमार ने विमान दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इस मुश्किल घडी में भारतीय दूतावास कोरिया की सरकार और जनता के साथ एकजुटता से खडा है।
विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिए गए हैं। यह विमान रनवे से उतर गया और एक दीवार से टकरा गया तथा आग के गोले में बदल गया। कोरिया हवाई अड्डा निगम ने कहा है कि हवाई अड्डे पर सभी उडान रद्द रहेगी।