जनवरी 7, 2026 9:44 पूर्वाह्न

printer

170 से अधिक स्मारकों और संग्रहालयों के लिए ऑनलाइन टिकट सुविधा शुरू

अब केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित 170 से अधिक स्मारकों और संग्रहालयों के लिए ऑनलाइन टिकट ख़रीदी जा सकेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसके लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स की शुरुआत की है। संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि ऑनलाइन टिकट प्रणाली से पर्यटकों को लंबी कतारों से निजात मिलेगी।

ऑनलाइन टिकट में भी भारतीयों के लिए पांच रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए पचास रुपये की मौजूदा छूट जारी रहेगी।