मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 28, 2025 8:17 अपराह्न | Ukrainians

printer

रूस द्वारा रातभर किये गए हमलों में यूक्रेन के 17 लोगो की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस द्वारा रातभर किये हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह तड़के कीव में शक्तिशाली विस्फोट हुए। रूसी मिसाइल हमलों में शहर की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा, जिनमें यूक्रेन में यूरोपीय संघ मिशन का मुख्यालय और ब्रिटिश काउंसिल भी शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हमले में कम से कम 48 लोग घायल हुए हैं और हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बचाव दल मलबे में फंसे लापता लोगों का पता लगाने में जुटे हैं।

यूक्रेन में युद्ध समाप्ति‍ पर चर्चा के लिए इस महीने की शुरुआत में अलास्का में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बातचीत के बाद कीव पर रूस का ये पहला बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला