मार्च 29, 2026 9:24 अपराह्न

printer

अफगानिस्तान में बाढ़, भूस्खलन और तूफान से 24 घंटे में 17 की मौत, 26 घायल

अफगानिस्तान में बाढ़, भूस्खलन और आंधी-तूफान के कारण पिछले 24 घंटों में 17 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से कुल 13 प्रांत इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य बचाव जारी है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

एक प्रवक्ता ने बताया कि इस आपदा ने बुनियादी ढांचे और कृषि को भी व्यापक नुकसान पहुंचाया है। लगभग एक सौ 47 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गए, और लगभग 80 किलोमीटर सड़कें बह गईं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला