अप्रैल 1, 2026 6:48 पूर्वाह्न

printer

रांची में आज से शुरू होगी 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप

16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ आज रांची में होगा। यह प्रतियोगिता इस महीने की 12 तारीख तक चलेगी। मैच आज सुबह से खेले जाएंगे जबकि उद्घाटन समारोह शाम 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा। खेल एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।