बिहार सरकार ने आज 16वें वित्त आयोग के समक्ष राज्य की बढ़ती वित्तीय जरूरतों के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व वाले दल के साथ बैठक की। श्री कुमार ने कहा कि राज्य के विकास पर खर्च कई गुना बढ़ गया है, इसलिए वित्तीय जरूरतें भी बढ़ गई हैं। श्री कुमार ने आशा व्यक्त कि वित्त आयोग राज्य की जरूरतों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा। मुख्यमंत्री ने बिहार के लिए वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में घोषित विशेष वित्तीय सहायता के लिए केंद्र के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में कल से 16वें वित्त आयोग का एक दल तीन दिन के बिहार दौरे पर है।
केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी तय करने के लिए मधुबनी और कुछ अन्य इलाकों का दौरा कर लोगों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों से जानकारी भी लेगा। इससे दल को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी मिलेगी।