बंकीम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज अगरतला के नजरुल कलाक्षेत्र में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिम त्रिपुरा के जिला सभापति विश्वजीत शिल ने किया। उन्होंने युवा पीढ़ी, विशेषकर छात्रों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के महत्व पर बल दिया।
पश्चिम त्रिपुरा के अपर जिला मजिस्ट्रेट असित कुमार दास ने 15 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के आह्वान पर आयोजित “वंदे मातरम” के 150वें स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत लघु फिल्मों, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।