सितम्बर 27, 2024 9:10 अपराह्न | indonesia-mine accident

printer

इंडोनेशिया के सुमात्रा प्रांत में बिना लाइसेंस वाली सोने की खदान ढहने से 15 श्रमिकों की मौत

इंडोनेशिया के सुमात्रा प्रांत में एक बिना लाइसेंस वाली सोने की खदान ढहने से 15 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई और 25 अन्य लापता हैं। यह घटना प्रांत के नागरी सुंगई अबू इलाके में हुई। पीड़ितों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

    इंडोनेशिया में बिना लाइसेंस वाली खदानों में पिछले वर्षों में कई दुर्घटनाएँ हुई हैं।