मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अप्रैल 25, 2025 1:00 अपराह्न

printer

फरवरी 2025 में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत 15.43 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा गया: श्रम मंत्रालय

केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष फरवरी में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत 15.43 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा गया है। मंत्रालय ने कहा कि कुल कर्मचारियों में से 7.36 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के आंकड़ों के अनुसार फरवरी महीने में 23 हजार से अधिक नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है।