जनवरी 8, 2026 10:25 अपराह्न

printer

15 जनवरी को जयपुर में भव्य सेना दिवस परेड का आयोजन

जयपुर में 15 जनवरी को एक भव्य सेना दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा। 78वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत, जयपुर के भवानी निकेतन शिक्षा समिति परिसर में आज से चार दिवसीय ‘अपनी सेना को जानें’ प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी अत्याधुनिक उपकरणों और समकालीन युद्ध पद्धतियों की झलक प्रस्तुत करती है। इससे आम जनता को यह समझने में मदद मिलती है कि देश की सेना राष्ट्र की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे कैसे सतर्क रहती है। उन्होंने कहा कि पहली बार सेना दिवस परेड जयपुर में पारंपरिक सैन्य छावनी क्षेत्रों से बाहर आयोजित की जा रही है। इस परेड के माध्यम से नागरिकों को भारतीय सेना के अनुशासन, शौर्य, बलिदान और सैन्य शक्ति को देखने का अवसर मिलेगा।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण अभूतपूर्व गति से हुआ है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहलों के तहत रक्षा उत्पादन में स्वदेशीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।