जुलाई 10, 2025 11:25 पूर्वाह्न

printer

15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चौंपियनशिप के 7वें दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चौंपियनशिप के सातवें दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें महाराष्ट्र और पंजाब के बीच मुकाबला 1-1 गोल से ड्रॉ रहाजबकि उत्तरप्रदेश ने चंडीगढ़ को 4-0 से हराया। हरियाणा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्रप्रदेश को 4-2 से हराया।