दुनियाभर में 113 देशों में कभी भी कोई महिला सरकार में प्रमुख पद पर कार्यरत नहीं रही है और केवल 26 देशों का नेतृत्व महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। महिला राजनीतिक नेताओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र महिला के वैश्विक आंकड़े 2024 के अनुसार, महिलाओं को अभी भी बड़े पैमाने पर सत्ता और कूटनीति संबंधित पदों से बाहर रखा गया है।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि केवल 23 प्रतिशत मंत्री पद महिलाओं के पास हैं और 1 जनवरी, 2024 तक 141 देशों में कैबिनेट मंत्रियों में महिलाओं की संख्या एक तिहाई से भी कम है।
सात देशों के मंत्रिमंडल में किसी भी महिला का प्रतिनिधित्व नहीं है।