मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 15, 2024 8:24 अपराह्न | उत्तराखंड हादसा

printer

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेनतोली के पास एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेनतोली के पास एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल सात तीर्थयात्रियों को हवाई मार्ग से ऋषिकेश के एम्स ले जाया गया है, जबकि अन्य सात घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

 

घटना के समय वाहन में 26 लोग सवार थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल राज्य आपदा मोचन बल-एसडीआरएफ, अग्निशमन सेवाओं, जिला आपदा प्रबंधन टीमों और जल पुलिस को बचाव के लिए रवाना किया गया।

 

राज्य के राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इस घटना की जांच कराने के निर्देश दिये हैं।