फ़रवरी 21, 2026 1:36 अपराह्न

printer

14 वर्षों बाद सीरिया के दमिश्क में अमरीका दूतावास को फिर से खोलने की योजना पर काम चालू

ट्रम्प प्रशासन ने कांग्रेस को सूचित किया है कि वह 14 वर्षों के बाद सीरिया के दमिश्क में अमरीका दूतावास को फिर से खोलने की योजना पर काम कर रहा है।

सीरिया में गृहयुद्ध के दौरान 2012 में दूतावास को बंद कर दिया गया था। इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस समितियों को भेजे गए एक नोटिस में सांसदों को विदेश विभाग के सीरिया में दूतावास के कामकाज को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू करने के बारे में बताया गया।

ट्रम्प प्रशासन ने 10 फरवरी को जारी अधिसूचना में कहा कि योजनाओं पर खर्च 15 दिनों में शुरू हो जाएगा। हालांकि अमरीकी कर्मचारियों के पूर्णकालिक रूप से दमिश्क लौटने की कोई समयसीमा नहीं बताई गई।

विभाग ने वेनेजुएला के काराकास में अमरीका दूतावास को फिर से खोलने की अपनी योजनाओं में भी इसी तरह का चरणबद्ध दृष्टिकोण अपनाया है।

यह कदम जनवरी में पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने वाले अमरीकी सैन्य अभियान के बाद उठाया गया है। इस योजना में अस्थायी कर्मचारियों की तैनाती शामिल है जो अंतरिम सुविधाओं में रहेंगे और काम करेंगे।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला