राजधानी रांची में चल रही 14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मैचों में झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और ओड़िशा ने अपने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 2-0 से, झारखण्ड ने महाराष्ट्र को 3-0 से, हरियाणा ने पंजाब को 3-1 से और ओड़िशा ने छत्तीसगढ़ को 5-1 से हराया।
Site Admin | अक्टूबर 8, 2024 11:42 पूर्वाह्न
14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में पहुंचे झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और ओड़िशा