14वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता रांची में शुरु हो गयी है। इसका उदघाटन खेल निदेशक संदीप कुमार और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह समेत अन्य खेल पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से किया।
उद्घाटन मैच में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में 21-0 के अंतर से पराजित कर दिया। झारखंड की स्वीटी डुंगडुंग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस प्रतियोगिता में देश की 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं।