14वीं नागालैंड विधानसभा का 7वां सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र दो दिनों तक चलेगा। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो नागालैंड के राज्यपाल ला. गणेशन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जबकि विधान सभा अध्यक्ष शारिंगैन लोंगकुमेर पूर्व सदस्य नुंगसांग्यापांग को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
पहले दिन सदन में शैतानी पूजा के निषेध और रोकथाम तथा बेरोजगारी सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।
सत्र के दौरान, मुख्यमंत्री दो नए विधेयक भी पेश करेंगे – नागालैंड राज्य वित्त आयोग विधेयक, 2025 और नागालैंड बाढ़ मैदान क्षेत्रीकरण विधेयक, 2025। इसके अतिरिक्त वह 2022 के नियमों द्वारा संशोधित नागालैंड किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) नियम, 2024 की एक प्रति भी प्रस्तुत करेंगे।