मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 14, 2024 10:40 पूर्वाह्न | एमआईएफएफ-समापन

printer

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह एक भव्य समारोह के साथ समाप्‍त

 
मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह एक भव्य समारोह के साथ समाप्‍त
 
केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉक्‍टर एल मुरुगन ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म में काम करने वाला हर शख्स सुपरस्टार होता है। उन्होंने यह भी कहा कि लघु फिल्में कम समय में बड़ा संदेश देती हैं।
 
 
 सप्ताह भर चला मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-एमआईएफएफ आज शाम एक भव्य समारोह के साथ समाप्‍त हो गया।
 सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉक्‍टर एल मुरुगन और अन्य गणमान्‍य अतिथियों की उपस्थिति में मुंबई स्थित नेहरू केंद्र में यह समारोह आयोजित किया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने वृत्तचित्र, लघु कथा फिल्‍म और एनिमेशन फिल्मों के लिए शीर्ष पुरस्कार प्रदान किए।
 समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भले ही उनका कार्यक्षेत्र अलग है, लेकिन उन्हें कला और संस्कृति से प्यार है।
      केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉक्‍टर एल मुरुगन ने कहा कि पिछले सात दिनों में 100 लघु और गैर फीचर फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। उन्‍होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म में काम करने वाला हर शख्स सुपरस्टार होता है। उन्होंने यह भी कहा कि लघु फिल्में कम समय में बड़ा संदेश देती हैं।