नवम्बर 13, 2025 4:16 अपराह्न

printer

नैक ने फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया

 

राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद- नैक ने आज फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय को अपनी वेबसाइट पर गलत मान्यता अपलोड करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यह विश्वविद्यालय न तो मान्यता प्राप्त है तथा न ही मूल्यांकन और प्रत्यायन के साईकिल-1 के लिए स्वेच्छा से शामिल है। नोटिस में कहा गया है कि विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया है कि यह अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट का एक प्रयास है, जो परिसर में तीन कॉलेज चला रहा है।

 

परिषद ने कहा कि यह जानकारी पूरी तरह से गलत है और अभिभावकों, छात्रों तथा हितधारकों को गुमराह कर रही है। एनएएसी ने स्‍पष्‍ट करने को कहा है और विश्वविद्यालय को अपनी वेबसाइट तथा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अथवा किसी भी अन्य दस्तावेज़ से एनएएसी मान्यता विवरण हटाने का निर्देश दिया है। परिषद ने विश्वविद्यालय से नोटिस प्राप्त होने के 7 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला