गोवा की संस्कृति को दर्शाने वाले विश्व प्रसिद्ध कार्निवल का आयोजन 13 फरवरी से 17 फरवरी के बीच होगा। राज्य पर्यटन विभाग के अनुसार इसमें झांकियों के माध्यम से गोवा की विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। गोवा कार्निवल की शुरुआत शुक्रवार को पोरवोरिम में एक भव्य समारोह में की जाएगी। इसके बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भव्य परेड निकाली जाएगी। पांच दिवसीय उत्सव का समापन 17 फरवरी को मापुसा और मोरजिम में एक साथ होने वाली परेड के साथ होगा।
News On AIR | फ़रवरी 10, 2026 6:43 अपराह्न
13 से 17 फरवरी तक आयोजित होगा विश्व प्रसिद्ध गोवा कार्निवल