नवम्बर 26, 2025 8:07 पूर्वाह्न

printer

खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय गेम्स के तीसरे दिन 12 पदक स्पर्धाएं होंगी आयोजित

राजस्थान में चल रहे खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय गेम्स के तीसरे दिन कुल 12 पदक स्पर्धाएँ निर्धारित हैं। इनमें तैराकी में सबसे अधिक सात पदक स्पर्धाएँ शामिल हैं। कर्नाटक के जैन विश्वविद्यालय के एथलीटों ने अब तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिससे जैन विश्वविद्यालय आठ स्वर्ण और दो रजत सहित 14 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, चार स्वर्ण सहित नौ पदकों के साथ दूसरे स्थान पर तथा लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय पंजाब, तीन स्वर्ण सहित छह पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

 

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के एथलीटों ने दो-दो पदक जीते हैं। 222 प्रतिभागी विश्वविद्यालयों में से 27 विश्वविद्यालयों के एथलीटों ने पदक जीते हैं, और उनमें से 12 ने कम से कम एक स्वर्ण पदक हासिल किया है।

 

खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय गेम्‍स 2025 का पाँचवाँ संस्करण राजस्थान के सात शहरों में आयोजित किया जा रहा है। 4448 एथलीट 23 पदक स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इन खेलों का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण की देखरेख में राजस्थान सरकार और राज्य खेल परिषद के सहयोग से किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला