मार्च 22, 2026 5:39 अपराह्न

printer

कुमिला रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन और बस की टक्कर में 12 लोगों की मौत

बांग्लादेश में कुमिला में रेलवे क्रॉसिंग पर आज एक ट्रेन और बस की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

पुलिस, दमकल विभाग, सेना और रेड क्रॉस के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे तथा रा‍हत और बचाव कार्य में शामिल हुए। घायलों को तत्‍काल कुमिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। ढाका-चटोग्राम मार्ग पर रेल सेवा लगभग तीन घंटे तक बाधित रही।