अगस्त 2, 2025 10:09 अपराह्न

printer

भारतीय अंगदान दिवस पर मणिपुर को सर्वश्रेष्ठ पूर्वोत्तर राज्य का सम्मान

नई दिल्‍ली में  डॉ. आम्‍बेडर अंतर्राष्‍ट्रीय केन्‍द्र में आयोजित 15वें भारतीय अंगदान दिवस समारोह में मणिपुर को सर्वश्रेष्‍ठ पुर्वोत्‍तर राज्‍य का पुरस्‍कार दिया गया। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने समारोह में उपस्थित मणिपुर राज्‍य स्‍वास्‍थ्‍य आयोग के आई ई सी प्रबंधक को यह पुरस्‍कार दिया।