हरियाणा में आज 16 लाख 77 हजार किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत तीन सौ 53 करोड़ रुपये की राशि डाली गई है। जिला पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि थे। अन्य जिलों में भी इस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री संबोधन सुना गया।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री द्वारा जारी 20वीं किस्त केवल वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि देश के किसानों को दिए गए भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।