11वीं सिक्किम विधानसभा का पहला सत्र प्रोटेम स्पीकर संजीत खरेल की अध्यक्षता में आज हुआ। सदन ने सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री मिंग्मा नोरबू शेरपा को सदन का अध्यक्ष चुना और राजकुमारी थापा सदन की उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
सत्र की शुरुआत में नए निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। यह शपथ प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई।