अक्टूबर 11, 2024 4:11 अपराह्न

printer

107 करोड़ की हेराफेरी के मामले में सीआइडी ने जेटीडीसी के अधिकारी, बैंक मैनेजर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

झारखंड पर्यटन विकास निगम-जेटीडीसी, झारखंड विद्युत निगम और झारखंड उर्जा उत्पाद निगम के खाते से लगभग 107 करोड़ की हेराफेरी के मामले में सीआइडी ने जेटीडीसी के अधिकारी, बैंक मैनेजर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

फर्जीवाड़ा का खुलासा होने के बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। इस मामले में अभी जांच जारी है। राशि की हेराफेरी मामले में 28 सितंबर को एफआइआर दर्ज किया गया था।