मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 9, 2024 9:16 अपराह्न

printer

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के पहाड़ी गांवों में मूसलाधार बारिश से हुए भूस्खलन में 10 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के पहाड़ी गांवों में मूसलाधार बारिश से हुए भूस्खलन में 10 लोगों की मृत्‍यु हो गई है और दो अन्य लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिवाद एजेंसी ने बताया है कि बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

 

पिछले सप्ताह पश्चिमी जावा प्रांत के सुकाबुमी जिले में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन हुआ था। स्थानीय मीडिया ने बताया है कि एक सै 70 से अधिक गांव बाढ से प्रभावित हुए है और तीन हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

 

पूरे क्षेत्र में पुल, सड़कें और घर नष्ट हो गए है। अक्टूबर से मार्च तक तेज बारिश के कारण अक्‍सर इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन होता है।