जून 15, 2024 1:55 अपराह्न | International Yoga day | SRILANKA | Yoga

printer

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा 10 दिन का योग महोत्सव 

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में श्रीलंका में 10 दिन का योग महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र कर रहा है। 

 

आज सुबह कोलंबो टाउन हॉल में परिवारों के लिए योग विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय संगठन सदगमय फाउंडेशन और कोलंबो में गंगारामया मंदिर के समर्थन से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पूरे द्वीप में 22 जून तक कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।