जुलाई 9, 2024 9:22 अपराह्न

printer

10 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कल 10 जुलाई को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर और भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।

 

बैठक में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी।

 

इस बीच, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर और भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज शाम रायपुर पहुचेंगे।