सितम्बर 23, 2025 7:20 अपराह्न

printer

10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान का आयोजन

दिल्ली नगर निगम ने आज सिविक सेंटर में 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी और विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए निगम के उपमहापौर, जयभगवान यादव ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न अंग है।

 

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन धरोहर है, जो आज भी लोगों के स्वास्थ्य को प्राकृतिक तरीके से सुरक्षित रखने का सबसे सशक्त माध्यम है। श्री यादव ने कहा कि दिल्ली नगर निगम का प्रयास है कि आयुर्वेद के लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचें और आने वाली पीढ़ियाँ स्वस्थ और सशक्त बनें।