जुलाई 5, 2025 8:44 पूर्वाह्न

printer

विश्व चैंपियन गुकेश डोम्‍माराजू ने क्रोएशिया में ग्रैंड शतरंज टूर में रैपिड खिताब जीता

भारत के गुकेश डोम्‍माराजू ने क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में सुपर यूनाइटेड रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट में रैपिड शतरंज खिताब जीता है। यह टूर्नामेंट ग्रैंड चेस टूर 2025 का हिस्सा है। विश्व शतरंज चैम्पियन गुकेश ने अंतिम राउंड में अमरीका के वेस्‍ली सो को पराजित किया। 19 वर्ष के गुकेश रैपिड प्रारूप में 18 में से 14 अंक अर्जित करके पहले स्‍थान पर रहे। 11 अंक के साथ पोलैंड के जान-क्ज़ीष्टॉफ़ डूडा दूसरे और 10 अंक के साथ पूर्व विश्‍व चैंपियन और वर्ल्ड नंबर वन मैगनस कार्लसन तीसरे स्‍थान पर रहे।

 

इस टूर्नामेंट का ब्लिट्ज चरण आज से शुरू होगा और 6 जुलाई को समाप्त होगा। रैपिड और ब्लिट्ज -दोनों प्रारूपों से अर्जित कुल अंकों के आधार पर ओवरऑल विजेता का फैसला होगा।