हैदराबाद के सीएसआईआर-कोशिकीय और आणविक जीव विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के एक अध्ययन से पता चला है कि भारत के पश्चिमी भागों में बसी सिंधी आबादी की आनुवंशिक संरचना पाकिस्तानी सिंधियों से काफी अलग और अनूठी है। डॉ. कुमारसामी थंगराज और डॉ. लोमस कुमार की भारत के पश्चिमी तट पर रहने वाली सिंधी आबादी पर पहले उच्च-प्रवाह आनुवंशिक अध्ययन से यह बात सामने आई है। यह अध्ययन हाल ही में ह्यूमन जीनोमिक्स पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
डॉ. थंगराज ने कहा कि भारत के पश्चिमी तट पर रहने वाली सिंधी आबादी की आनुवंशिक संरचना अद्वितीय है और पाकिस्तानी सिंधियों से अलग है। इस शोध में छह लाख डीएनए मार्करों का उपयोग किया गया। शोधकर्ताओं ने उन्नत विश्लेषणात्मक और सांख्यिकीय विधियों का उपयोग करके सिंधी आबादी के आनुवंशिक डेटा का विश्लेषण किया है।