दिल्ली यातायात पुलिस ने होली के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मीडिया से बात करते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह से शाम तक लगभग 134 प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। श्री गुप्ता ने कहा कि स्थानीय पुलिस के समन्वय से 79 संयुक्त चौकियां स्थापित की गई हैं।
शराब की मात्रा मापने वाली मशीनों से लैस टीमें, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर अंकुश लगाने के लिए जांच करेंगी। श्री गुप्ता ने आगे कहा कि गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और पुलिस की मोटरसाइकिल टीम आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई करेगी।