रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए विशेष इंतजाम किेए हैं। उत्तरी रेलवे की भी खास तैयारी है। पिछले पांच दिनों में, दिल्ली क्षेत्र से लगभग 14 लाख यात्रियों ने यात्रा की। वही प्रमुख स्टेशनों पर आज 22 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है।
दक्षिण मध्य रेलवे ने 21 फरवरी से 2 मार्च के बीच, सिकंदराबाद, चारलापल्ली और तिरुपति जैसे प्रमुख स्टेशनों से रक्सौल, निजामुद्दीन, कोल्लम, दानापुर और भुवनेश्वर सहित प्रमुख गंतव्यों के लिए 26 विशेष ट्रेनें चलाईं।
यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए, इस महीने की 18 तारीख तक विभिन्न रेलवे जोन में विशेष ट्रेनों के 1,244 फेरों की व्यवस्था की गई है। जिससे यात्रियों को कंफर्म सीटें मिल रही हैं और नियमित ट्रेनों में भीड़ कम दिखाई दे रही है।