फ़रवरी 22, 2026 8:36 अपराह्न

printer

होली पर देशभर में 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक व्यापार की उम्मीद: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल

अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के महासचिव और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि इस वर्ष होली के दौरान देश भर में व्यापार 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह राशि पिछले वर्ष के अनुमानित 60 हजार करोड़ रुपये के व्यापार की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। श्री खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान के कारण इस बार बाजारों में भारतीय उत्पादों की मांग अधिक है और स्वदेशी वस्तुएं प्रमुख रूप से बिक रही हैं।

व्यापारी परिसंघ ने यह भी बताया कि अकेले दिल्ली में ही होली का व्यापार 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहने की संभावना है।