होली पर्व को लेकर ब्रज क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में उल्लास का माहौल है। जहां एक तरफ बाजार रंग गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों से गुलजार हैं वहीं विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन भी होली मिलन कार्यक्रमों के जरिये भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में होली खेलने की अलग-अलग परम्पराएं देखने को मिलती रही हैं। पीलीभीत जिले की होली महिला सशक्तिकरण का एक अनूठा उदाहरण पेश करती है। जनपद में होली के बाद दुइज को रंग खेलने की परम्परा है। अंग्रेजों के शासनकाल के समय से ही इस गांव में होली के दौरान महिलाओं से डर कर पुरूषों के घर छोड़ कर चले जाने का रिवाज रहा है। ऐसे में जो भी मिलता है उसे महिलाएं रंग लगा कर नेग वसूलती हैं। इस साल भी वहां की महिलाओं ने ठाकुरद्वारा मंदिर में 26 मार्च को यह विशेष होली खेलने की तैयारी की है।
Site Admin | मार्च 23, 2024 6:51 अपराह्न
होली पर्व को लेकर ब्रज क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में उल्लास का माहौल
