मार्च 13, 2025 8:05 अपराह्न

printer

होली के दिन कल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर ढाई बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी

होली के दिन कल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर ढाई बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी। दिल्ली मेट्रो के अनुसार होली के दिन सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर ढाई बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

    वहीं, न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन की सेवाएं कल सुबह छह बजे की बजाय शाम चार बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला