महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने घोषणा की है कि राज्य के होटलों और रेस्त्रां को अब एलपीजी की अतिरिक्त 20 प्रतिशत आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद, बढ़ी हुई एलपीजी आपूर्ति होटलों, ढाबों, रेस्त्रां, औद्योगिक कैंटीनों, खाद्य प्रसंस्करण और डेयरी इकाइयों के साथ-साथ राज्य या स्थानीय निकायों द्वारा संचालित रियायती कैंटीनों और सामुदायिक रसोई को भी मिलेगी। मंत्री ने आगे कहा कि वाणिज्यिक एलपीजी वितरण के लिए नए दिशानिर्देशों से राज्य भर के होटल और रेस्त्रां संचालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
News On AIR | मार्च 22, 2026 8:08 अपराह्न
होटल और रेस्त्रां को एलपीजी की अतिरिक्त 20 प्रतिशत आपूर्ति मिलेगी: महाराष्ट्र के खाद्य मंत्री छगन भुजबल