मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 13, 2025 2:10 अपराह्न

printer

हॉकी: भारतीय जूनियर महिला टीम ने बेल्जियम को 3-2 से हराकर यूरोप दौरे में लगातार तीसरी जीत दर्ज की

हॉकी में, भारतीय जूनियर महिला टीम ने एंटवर्प में मेजबान बेल्जियम को 3-2 से हराकर यूरोप दौरे में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ी सोनम ने जब चौथे मिनट में फील्ड गोल के जरिए स्कोरिंग की शुरुआत की, तो भारत ने खेल में शुरुआती बढ़त हासिल की।

 

 

भारत ने पहले हाफ तक अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखी और तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में 32वें मिनट पर लालथंतलुंगी के गोल की बदौलत इसे दोगुना कर दिया।

   

 

जवाब में, बेल्जियम ने 37वें और 40वें मिनट में लगातार दो गोल करके खेल को बराबरी में ला दिया। मैरी गोएन्स ने पहला गोल पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए किया। उसके बाद मार्टे मैरी ने फील्ड गोल किया।

 

 

चौथे क्वार्टर में सिर्फ़ नौ मिनट रहते कनिका ने पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदला और भारत को अपने यूरोपीय दौरे के दौरान जीत की लय बनाए रखने में मदद की। बेल्जियम के खिलाफ़ अपने तीनों मैच जीतने के बाद, यूरोपीय दौरे में अब भारत का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से साथ होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला