नवम्बर 25, 2024 6:33 अपराह्न

printer

हॉकी खिलाड़ी मनीषा का लोगों ने किया स्वागत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 20 नवंबर को बिहार के राजगीर में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को एक-शून्य से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस टीम में हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान भी शामिल थीं। इस जीत से मनीषा चौहान ने देश और प्रदेश के साथ ही हरिद्वार का भी नाम रोशन किया है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मनीषा चौहान का जोरदार स्वागत किया।

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने भी उनसे मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। आकाशवाणी और दूरदर्शन समाचार से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के लिए स्वर्ण पदक लाने पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला