झारखंड के रांची में 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हरियाणा, ओडिशा, मिजोरम और झारखंड सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में कल हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से और ओडिशा ने बिहार को 5-0 से हराया।
मिजोरम ने पंजाब को 4-0 से और झारखंड ने मध्य प्रदेश को 5-4 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। सेमीफाइनल में आज हरियाणा का मुकाबला ओडिशा से और मिजोरम का सामना झारखंड से होगा।