हॉकी इंडिया लीग में, सूरमा हॉकी क्लब ने कल वेदांत कलिंगा लांसर्स को हरा दिया। ओडिशा में राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में सूरमा हॉकी क्लब ने 5-3 से जीत हासिल की।
लांसर्स ने 5वें मिनट में दिलप्रीत सिंह के गोल की बदौलत शुरुआती बढ़त हासिल की, लेकिन सूरमा के प्रभजोत सिंह ने गोल करके मैच बराबरी पर ला दिया।
कल एक अन्य मैच में, श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने राउरकेला में दिल्ली एस.जी. पाइपर्स पर 2-1 से जीत दर्ज की। टॉमस डोमेने ने 27वें मिनट में पाइपर्स को बढ़त दिलाई।
हालांकि, सेबेस्टियन डॉकियर और रूपिंदर पाल सिंह की बदौलत बंगाल टाइगर्स ने लगातार दो गोल किए। इसके साथ ही बंगाल टाइगर्स की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जबकि सोरमा हॉकी क्लब स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर है।
आज, गोनासिका का सामना हैदराबाद तूफान से होगा। यह मैच रात सवा आठ बजे शुरू होगा।