मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 27, 2025 12:00 अपराह्न

printer

हॉकी इंडिया लीग में आज श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का सामना दिल्ली एसजी पाइपर्स से

पुरुष हॉकी इंडिया लीग में आज शाम ओडिशा के राउरकेला में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का सामना दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा। मैच शाम 6 बजे शुरू होगा।

 

एक अन्‍य मुकाबले में जेएसडब्ल्यू सोरमा हॉकी क्लब और वेदांत कलिंगा लांसर्स आमने-सामने होंगे। यह मैच रात आठ बजकर 15 मिनट से खेला जाएगा।

 

महिला लीग में कल रांची में ओडिशा वारियर्स ने फाइनल में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब पर 2-1 से जीत दर्ज करके महिला हॉकी इंडिया लीग के पहले संस्‍करण का खिताब जीता।

 

रुतुजा दादासो पिसल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब की ज्योति को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ओडिशा वारियर्स की कप्तान नेहा गोयल को ट्रॉफी प्रदान की।