मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 22, 2025 7:32 पूर्वाह्न

printer

हॉकी इंडिया लीग: महिला वर्ग में आज श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का सामना दिल्ली एसजी पाइपर्स से, पुरुष वर्ग में आमने-सामने होंगे जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब और दिल्ली एसजी पाइपर्स

हॉकी इंडिया लीग के महिला महिला वर्ग में आज श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स का सामना रांची में दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा। यह मैच शाम छह बजे से खेला जायेगा।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आज जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब का सामना दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा। यह मैच रांची में रात सवा आठ बजे शुरू होगा।

इससे पहले, कल पुरुष वर्ग में यूपी रुद्रास ने टीम गोनसिका को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ यूपी रुद्रास प्रतियोगिता में शीर्ष पर पहुंच गई है।

वहीं, दूसरी ओर महिला वर्ग में ओडिशा वारियर्स ने कल जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-0 से हराया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला