मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 23, 2025 11:31 पूर्वाह्न

printer

हॉकी इंडिया लीग: पुरुष वर्ग में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 2-1 से हराया

हॉकी इंडिया लीग के पुरुष वर्ग में, जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 2-1 से हराया। रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में कल शाम खेले गए इस मुकाबले में हरजीत सिंह ने 9वें मिनट में सूरमा के लिए पहला गोल किया और 17वें मिनट में गुरजंत सिंह ने दूसरा गोल करके टीम की बढ़त को और मजबूत कर दिया।

 

दिल्ली एसजी पाइपर्स के कोरी वीयर ने अंतिम क्वार्टर में एक गोल किया, लेकिन उनकी टीम बराबरी का गोल नहीं कर पाई। इस जीत से जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि दिल्ली एसजी पाइपर्स सबसे निचले स्थान पर है।

 

इसी स्टेडियम में, महिला वर्ग के मुकाबले में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। शानदार खेल दिखाते हुए बंगाल टाइगर्स के लिए दोनों गोल कैथरीन मुलान ने किए। बंगाल टाइगर्स के अब सात अंक हो गए है और वो अब जेएसडब्ल्यू सूरमा क्लब और ओडिशा वारियर्स से तीन अंक पीछे है।

 

फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए बंगाल टाइगर्स को जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब के साथ आखिरी मैच में शानदार जीत हासिल करनी होगी। महिला वर्ग में ओडिशा वारियर्स का सामना दिल्ली एसजी पाइपर्स से रांची में आज शाम सवा छह बजे होगा। पुरुष वर्ग में, तमिलनाडु ड्रैगन्स का सामना राउरकेला में रात सवा आठ बजे हैदराबाद तूफान से होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला