सात साल बाद फिर से भारतीय हॉकी प्रेमियों को हॉकी इंडिया लीग, एचआईएल का रोमांच देखने को मिलेगा। पुरुषों के साथ ही पहली बार महिलाओं की लीग भी होगी। रांची की पुरुष टीम भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। रांची टीम को फ्रेंचाइजी मिल गयी है। प्रतियोगिता के सारे मैच रांची और राउरकेला में खेले जायेंगे। लीक के मुकाबले 28 दिसंबर से शुरु होंगे। खिलाड़ियों की नीलामी 13 से 15 अक्तूबर तक दिल्ली में होगी।
Site Admin | अक्टूबर 5, 2024 10:44 पूर्वाह्न
हॉकी इंडिया लीग का रोमांचक मुकाबला 28 दिसंबर से शुरु