अगस्त 21, 2025 8:17 पूर्वाह्न

printer

हॉकी इंडिया ने एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की

हॉकी इंडिया ने एशिया कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में खेला जाएगा।

भारत पूल ए में जापान, चीन और कज़ाकिस्तान के साथ है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगी। उसके बाद भारत 31 अगस्त को जापान और पहली सितंबर को कज़ाकिस्तान के साथ खेलेगा।

अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत के कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि टीम का चयन उसके अनुभव और तनाव की स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता के आधार पर किया गया है। यह टूर्नामेंट बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले 2026 एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफायर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला