हॉकी इंडिया ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। झारखंड की सलीमा टेटे को कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम में झारखंड से कप्तान सलीमा के अलावा निक्की प्रधान, संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग भी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। बेल्जियम में पहला चरण 22 मई से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जबकि इंग्लैंड में दूसरा चरण 1 जून से शुरू होकर 9 जून को समाप्त होगा। भारत दोनों चरणों में अर्जेंटीना, बेल्जियम, स्पेन, ब्रिटेन और जर्मनी के खिलाफ दो-दो बार खेलेगा। भारत 22 मई को अर्जेंटीना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
Site Admin | मई 11, 2024 7:28 अपराह्न
हॉकी इंडिया ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की